Doubtnut Promotions Sticky

“तताँरा-वामीरो कथा एक सच्ची प्रेम-गाथा"-सिद्ध कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

तताँरा वामीरो के मधुर गीत को सुनकर उस पर मुग्ध होता है। वामीरो की मधुर लय तताँरा के हृदय को वश में कर लेती है। वह वामीरो को चाहने लगता है। उसे वामीरो की धन-सम्पत्ति या मान-मर्यादा नहीं चाहिए। वह बस वामीरो का निश्छल हृदय चाहता है। इसीलिए वह उसे सामने पाकर नि:शब्द निहारता रहता है। उसे वासना-पूर्ति का साधन भी नहीं बनाता। अतः हम कह सकते हैं कि यह सच्ची प्रेम-कथा है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions