Doubtnut Promotions Sticky

इस कविता में मानवीकरण अलंकार का प्रयोग किस प्रकार किया गया है? स्पष्ट कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

इस कविता में मानवीकरण अलंकार का प्रयोग निम्नलिखित प्रकार से किया गया है-
(1) मेखलाकार पर्वत अपार अपने सहस्र दृग-सुमन फाड़ अवलोक रहा है बार-बार।
(2) नीचे जल में निज महाकार जिसके चरणों में पला ताल, दर्पण सा फैला है विशाल।
(3) गिरिवर तरु से उठ-उठकर उच्चाकांक्षाओं से तरुवर है झाँक रहे नीरव नभ पर।
(1) इस कविता में मानवीकरण अलंकार का प्रयोग उपरोक्त उदाहरणों में किया गया है-मेखलाकार पर्वत अपने सहस्रों पर्वत चोटियों के द्वारा हजारों नेत्र सुमन से पृथ्वी की ओर देख रहे हैं।
(2) पर्वतों के जलप्रपात से गिरने वाले जल, झील की विशालता का स्वरूप एक विशाल आईने की तरह हो रहा था जिसमें पर्वत श्रृंखला प्रतिबिम्बित हो रही थी।
(3) पर्वतों के हृदय पर लगे वृक्ष इतने ऊँचे उठ गये हैं जैसे कोई ऊँची इच्छाओं वाला व्यक्ति नीले आकाश को देख रहा हो।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions