Doubtnut Promotions Sticky

चाय तैयार हुई | उसने वह प्यालों में भरी | फिर वे प्याले हमारे सामने रख दिए गए | वहाँ हम तीन मित्र ही थे | इस विधि में शांति मुख्य बात होती है | इसीलिए वहाँ तीन से अधिक आदमियों को प्रवेश नहीं दिया जाता | प्याले में दो घूँट से अधिक चाय नहीं थी | हम ओठों से प्याला लगाकर एक-एक बूँद चाय पीते रहे | करीब डेढ़ घंटे तक चुसकियों का यह सिलसिला चलता रहा |
पहले दस-पंद्रह मिनट तो मैं उलझन में पड़ा | फिर देखा, दिमाग की रफ्तार धीरे-धीरे धीमी पड़ती जा रही है | थोड़ी देर में बिलकुल बंद भी हो गयी | मुझे लगा, मानो अनंतकाल में मैं जी रहा हूँ | यहाँ तक कि सन्नाटा भी मुझे सुनाई देने लगा |
चाय पीने के बाद लेखक पर क्या प्रभाव पड़ा ?

A

दिमाग की रफ्तार धीरे-धीरे धीमी पड़ने लगी

B

वह मानो अनंतकाल में जी रहा हो

C

उसे सन्नाटा भी सुनाई देने लगा

D

उपर्युक्त सभी

Doubtnut Promotions Banner
|