Doubtnut Promotions Sticky

गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए। कुछ कहा जा रहा हो उससे कहीं महत्वपूर्ण होता है अपनी बात कहने का तरीका। आप कितनी ही जरूरी बात क्यों न कहें, अगर आपकी बात कोई सुने नहीं, महसूस ही न करे, तो उसे कहने का फायदा ही क्या? किसी के कहे को सुनने के लिए, उसे महसूस करने के लिए, पूरा ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होती है। और वही मिलता था मुझे उस महान संगीतज्ञ बीथोवन के स्वरों द्वारा-पूरा ध्यान। आप पूछ सकते हैं कि "आवाजाही और बातचीत के शोर से भरे किसी कमरे के दूसरे-छोर पर बैठा कोई बच्चा उन आठ कोमल स्वरों को भला कैसे सुनता होगा?" इस सवाल का जवाब तो कोई भी शिक्षक दे सकता है। ये स्वर सुन तो वे बच्चे ही पाते थे जो पियानों के बिल्कुल पास खड़े होते थे, और तब उनका स्पर्श दूसरों को अगाह करता था। पर कुछ ही क्षणों में तेजी से फैलती वह ख़ामोशी ही बोलने लगती थी। और जब तक आखिरी स्वर की गूंज खत्म होती, सभी बच्चे शांत हो चुके होते थे। वे खामोशियाँ, वे सन्नाटे याद रहेंगे मुझे.. सात क्या उसके भी कई-कई सालों बाद भी।
लेखिका के अनुसार अपनी बात कहने के सदंर्भ में सबसे महत्वपूर्ण क्या है?

A

ध्यान केन्द्रित करने के लिए आवाजों का प्रयोग करना

B

सवाल का जवाब देना

C

जो कुछ कहा जा रहा है

D

बात कहने का तरीका

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


व्यक्ति क्या कह रहा है, उससे कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण यह है कि उसके कहने का अंदाज क्या है। वह किस प्रकार से अपनी बात को दूसरों के समक्ष रख रहा है। बात कहने के संदर्भ में यही सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions