Doubtnut Promotions Sticky

दिए गए पद्यांश को ध्यान से पढ़िए और उसके आधार पर पूछे गए प्रश्न का यथोचित उत्तर दीजिए।
पद्यांश 1
भू के मानचित्र पर अंकित त्रिभुज, यही क्या तू है?
नर के नमश्चरण की दृढ़ कल्पना नहीं क्या तू है?
वेदों का ज्ञाता, निगूढ़ताओं का चिर ज्ञानी है,
मेरे प्यारे देश! नहीं तू पत्थर है, पानी है।
जड़ताओं में छिपे किसी चेतन को नमन करूँ मैं?
किसको नमन करूँ मैं भारत! किसको नमन करूँ मैं?
तू वह, नर है जिसे बहुत ऊँचा चढ़कर पाया था,
तू वह, जो सन्देश भूमि का अम्बर से लाया था,
तू वह जिसका ध्यान आज भी मन सुरभित करता है।
थकी हुई आत्मा में उड़ने की उमंग भरता है।
गन्ध-निकेतन इस अदृश्य उपवन को नमन करूँ मैं।
किसको नमन करूँ मैं भारत ! किसको नमन करूँ मैं।
'थकी हुई आत्मा में उड़ने की उमंग भरता है' इस पंक्ति का आशय है

A

जीवन में नवीन आशाओं का संचार करना

B

काल्पनिक लोक में विचरण करना

C

निराशा के भावों को समाप्त करना

D

1 और 3

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


प्रस्तुत पद्यांश में थकी हुई आत्मा में उड़ने की उमंग भरने का आशय है- जीवन में व्याप्त निराशा को समाप्त करके नवीन आशाओं का संचार करना। विकल्प 1 और 3 दोनों सही हैं। अतः विकल्प (4) सही उत्तर है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions