Doubtnut Promotions Sticky

सोडियम कार्बोनेट के पाँच उपयोग बताएँ।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

सोडियम कार्बोनेट का उपयोग निम्नांकित कार्यों में होता है।
(क) खारा जल में सोडियम कार्बोनेट मिलाने पर जल में उपस्थित Ca2+ और Mg2+ आयन CO23 आयनों से संयोग कर क्रमश: CaCO3 और MgCO3 बनाते हैं जो जल में अविलय होने के कारण अवक्षेपित हो जाते है। अतः, सोडियम कार्बोनेट का उपयोग जल का खारापन दूर करने में होता है।
(ख) सोडियम कार्बोनेट का उपयोग काँच, साबुन, कॉस्टिक सोडा, दवा, रंग और मृत्तका पात्रों के निर्माण में परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर होता है।
(ग) सोडियम कार्बोनेट प्रयोगशाला में आयतनी विश्लेषण द्वारा अम्लों की मात्रा निर्धारित करने में प्राथमिक मानक के रूप में व्यवहत होता है।
(घ) उद्योगों में काँच, कागज, साबुन आदि के उत्पादन में इसका उपयोग होता है।
(ङ) कपड़ा आदि साफ करने में इसका प्रयोग किया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions