Doubtnut Promotions Sticky

आँख की रेटिना पर किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब कुछ समय तक रहता है, इसे एक क्रियाकलाप द्वारा दिखलाइये।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

(i) 6cm-8cm भुजा वाले गत्ता का एक वर्गाकार टुकड़ा लीजिए।
(ii) इसके किनारे में दो छिद्र बनाइये।
ocr_image
(iii) इन दोनों छिद्रों में एक लम्बा मजबूत धागा पिरोइए । धागा का दोनों ओर निकला रखिए।
(iv) गत्ते के एक ओर एक पिंजरा तथा दूसरी गत्ते की दूसरी ओर पिंजरे के ठीक बीच के पीछे एक पक्षी की आकृति चिपकाइये।
अगर सामने पिंजरा है तो ठीक पीछे पक्षी की आकृति चिपकाइये।
(v) धागे में ऐंठन लगाइये।
(vi) धागे के दोनों सिरों को खींचिए जिससे धागे का ऐंठन खुलने लगे तथा गत्ता तेजी से घूमने लगे।
गत्ते के घूमते समय आप पिंजरे के अंदर पक्षी को स्थिर देखियेगा।
अधिक ऐंठन के चलते कूट प्रति सेकंड 16 से अधिक बार घूमने लगता है। फलतः पक्षी वाला साइड हमारे सामने आने तक पिंजरा की आकृति (प्रतिबिम्ब) हमारी आँख में टिकी रह जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions