उदाहरण की सहायता से अपूर्ण प्रभावित एवं सहप्रभाविता में अंतर स्पष्ट कीजिए ।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

(i) अपूर्ण प्रभाविता-
(a) यह एक परिघटना है जहाँ दो विपर्यासी एलील्स साथ-साथ उपस्थित होते हैं किन्तु दोनों में से कोई भी एलील दूसरे पर प्रभावी नहीं होता और बना हुआ लक्षणप्ररूप दोनों एलील्स का मध्यवर्ती होता है।
(b) यह दोनों एलीलों का जटिल मिश्रण उत्पन्न करता है।
(c) उदाहरण - डॉग फ्लॉवर (स्नेपड्रेगन या एन्टीराइनम मेजस) में वंशागति का प्रकार जिसमें संतति में मध्यवर्ती लक्षण उत्पन्न होता है।
ocr_image
(ii) सहप्रभाविता
(a) यह एक परिघटना है जिसमें, दो विपर्यासी एलील्स साथ-साथ होते हैं और दोनों ही स्वयं को अभिव्यक्त करते हैं।
(b) दो एलील्स के प्रभावों का मिश्रण नहीं होता है।
(c) उदाहरण : मनुष्य में ABO रुधिर समूह जहाँ दोनों एलील्स RBC की सतह पर प्रतिजन A व B के लिए अभिव्यक्त होते हैं।
ocr_image

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions