Doubtnut Promotions Sticky

गुरुत्व और गुरुत्वीय त्वरण में अंतर स्पष्ट करें।

Text Solution
Verified by Experts

गुरुत्व - न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम से गुरुत्वाकर्षण वह आकर्षण-बल है जो किन्हीं दो वस्तुओं के बीच कार्य करता है। यदि इन वस्तुओं में एक पृथ्वी हो, तो गुरुत्वाकर्षण को .गुरुत्व. कहते हैं। अतः, गुरुत्व वह आकर्षण-बल है जिससे पृथ्वी किसी वस्तु को अपने केंद्र की ओर खींचती है। इससे यह स्पष्ट है कि गुरुत्व, गुरुत्वाकर्षण का एक विशिष्ट उदाहरण है।
गुरुत्वीय त्वरण - जब कोई वस्तु किसी ऊँचाई से स्वतंत्रतापूर्वक छोड़ी जाती है तब वह गुरुत्व-बल के कारण पृथ्वी की ओर गिरने लगती है तथा उसके गिरने का वेग बराबर बढ़ता रहता है, जब तक कि वस्तु पृथ्वी की सतह पर नहीं पहुँच जाती है। इस प्रकार, वस्तु की गति में त्वरण उतपन्न हो जाता है। इसी त्वरण को गुरुत्वीय त्वरण कहते हैं। अतः, गुरुत्वीय त्वरण स्वतंत्रतापूर्वक पृथ्वी की ओर गिरती किसी वस्तु के वेग में प्रति सेकंड होनेवाली वृद्धि है। इसे .g. से सूचित किया जाता है। यह वस्तु के द्रव्यमान, साइज आदि पर निर्भर नहीं करता है।
यदि किसी वस्तु का द्रव्यमान m हो, तो इस पर कार्य करनेवाला गुरुत्वीय बल mg (वस्तु का भार) के बराबर होगा। अतः, गुरुत्वीय त्वरण उस बल के बराबर होता है जिस बल से पृथ्वी एकांक द्रव्यमान (unit mass) वाली वस्तु को अपने केंद्र की ओर आकर्षित करती है।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions