Doubtnut Promotions Sticky

जब एक गेंद को ऊपर फेंका जाता है तो इसके रैखिक संवेग का परिमाण पहले घटता है बढ़ता है क्या इससे रैखिक संवेग - संरक्षण के सिद्धांत का उल्लंघन होता है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

रैखिक संवेग - संरक्षण के सिद्धांत के अनुसार पारस्परिक क्रिया करनेवाले पिंडो के एक विलगित निकाय में कुल रैखिक संवेग नियत रहता है इस सिद्धांत से यह स्पष्ट है कि यह केवल विलगित निकायों के लिए लागू होता है वैसे निकायों पर जो अन्य निकायों के बल - क्षेत्रो से प्रभावित होते है यह नियम लागू नहीं होता।
जब किसी गेंद को सीधे ऊपर की ओर फेंका जाता है तब यह एक निश्चित ऊँचाई तक जाता है ओर फिर वहाँ से नीचे की ओर गिरना प्रारंभ करता है ऊपर जाने के क्रम में ओर नीचे की ओर आने के क्रम में इसका संवेग लगातार बदलता रहता है इसका कारण यह है कि गुरुत्वीय क्षेत्र के माध्यम से गेंद पृथ्वी के साथ अन्योन्यक्रिया कर रहा है। यदि पृथ्वी ओर गेंद को एक निकाय मान लें तो संवेग - संरक्षण का नियम लागू होता है, क्योंकि जब गेंद ऊपर जाता है तो पृथ्वी नीचे आती है ओर जब गेंद नीचे आता है तो पृथ्वी ऊपर जाती है इस प्रकार, हम कह सकते है की गेंद ओर पृथ्वी एक निकाय मान लेने पर जब गेंद को ऊपर की ओर फेंका जाता है तथा जब गेंद नीचे की ओर आता है रैखिक संवेग संरक्षित रहता है यह इस नियम का उल्लंघन नहीं करता।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions