Doubtnut Promotions Sticky

आधुनिक आवर्त सारणी एवं मेण्डलीफ की ' आवर्त सारणी में तत्वों की व्यवस्था की तुलना कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

आधुनिक आवर्त सारणी एवं मेण्डलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों की व्यवस्था की तुलना
आधुनिक आवर्त सारणी-आधुनिक आवर्त सारणी परमाणु संख्या पर आधारित है। आधुनिक आवर्त सारणी तत्वों की बढ़ती हुई परमाणु संख्या के आधार पर व्यवस्थित किया गया है। प्रत्येक तत्व की स्थिति उसके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के आधार पर निश्चित की गई है। यह विभिन्न तत्वों के गुणों में क्रमिक परिवर्तन को अधिक स्पष्ट रूप से दर्शाती है। 92 तत्वों को इस सारणी में स्थान मिला है। परमाणु संख्या 92 के बाद संश्लेषित तत्वों (परमाणु संख्या 118 तक) को इस सारणी में स्थान मिला है। मेण्डलीफ की आवर्त सारणी-मेण्डलीफ की आवर्त सारणी में केवल 63 तत्वों को ही स्थान मिला है। मेण्डलीफ की आवर्त नियम के अनुसार तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके परमाणु भारों के आवर्ती फलन होते हैं। . मेण्डलीफ की आवर्त सारणी में-(i) हाइड्रोजन का स्थान अनिश्चित है। (ii) भारी तत्वों को हल्के तत्वों से पहले रखा गया है। (iii) समस्थानिकों को अलग-अलग स्थान नहीं दिया गया है। (iv) एक तत्व से-दूसरे तत्व की ओर बढ़ने पर परमाणु भार निश्चित रूप से नहीं बढ़ते हैं। इस प्रकार आधुनिक आवर्त सारणी, एवं मेण्डलीफ के आवर्त सारणी में तत्वों की व्यवस्था भिन्न-भिन्न है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions