गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए निम्न बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए-
(i) गर्भावस्था के आरंभिक माह में स्त्री को अपने दैनिक कार्यों को इस प्रकार समायोजित करना चाहिए कि उसे किसी प्रकार का शारीरिक कष्ट न हो।
(ii) प्रथम गर्भावस्था में जी मिचलाने या वमन से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। भोजन के नियमितिकरण से इस परेशानी को दूर किया जा सकता है।
(iii) गर्भावस्था में मादक पदार्थ किसी भी रूप में नहीं लेना चाहिए।
(iv) गर्भवती के लिए स्वच्छ वायु तथा सूर्य प्रकाश पर्याप्त मात्रा में आवश्यक है।
(v) व्यायाम द्वारा गर्भावस्था में स्वास्थ्य उत्तम रहता है।
(vi) गर्भवती स्त्री को भोजन की ओर ध्यान देना अति आवश्यक होता है।
(vii) गर्भवती स्त्री को सामान्य से अधिक नींद और विश्राम की आवश्यकता होती है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions