Doubtnut Promotions Sticky

प्रजनन किसी प्रजाति की समष्टि के स्थायित्व में किस प्रकार सहायक है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्रजनन ऐसी जैविक क्रिया है, जिसमें प्रत्येक जीव अपने वंशज (संतान) को बनाए रखता है। प्रजनन क्रिया अलैंगिक तथा लैंगिक दो प्रकार से होती है। अलैंगिक प्रजनन में एक ही जीव भाग लेते हैं तथा विखण्डन, मुकुलन, बीजाणु निर्माण व पुनरुद्धभवन आदि पद्धति से प्रजनन करता है और अपने ही समान लक्षणों वाला जीव उत्पन्न करता है जो कि अपनी प्रजाति की समुदाय (वंशज) को बनाये रखता है। इसी प्रकार बहुकोशिकीय जीवों में प्रजनन पद्धति में नर तथा मादा दो जीवों की आवश्यकता होती है। इसमें नर तथा मादा युग्मक मिलकर युग्मनज बनाता है, युग्मनज से भ्रूण बनता है और भ्रूण से अपने ही समान लक्षणों वाला जीव बनता है तथा इससे उत्पन्न जीव अपनी प्रजाति के समुदाय (वंश) को आगे बढ़ाता है और स्थायित्व प्रदान करता है। इस प्रकार स्पष्ट है कि प्रजनन क्रिया ही किसी प्रजाति की समष्टि को (समुदाय को) स्थायित्व प्रदान करने में सहायक होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions