Doubtnut Promotions Sticky

मनुष्य के श्वसन तंत्र का नामांकित चित्र बनाकर संक्षिप्त में वर्णन कीजिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

श्वसन तंत्र-मनुष्य में श्वसन क्रिया एक पूर्ण विकसित तंत्र द्वारा होती है। जिसे श्वसन तंत्र कहते हैं। मनुष्य में यह तंत्र कई अंगों का बना होता है। इन अंगों को श्वसनांग कहते हैं। कार्य के अनुसार श्वसन अंगों को दो समूहों में बाँटा जा सकता है (i) मुख्य या आवश्यक अंग-श्वसन तंत्र में फेफडा आवश्यक अंग है जिसमें रक्त तथा वायु के मध्य O2 एवं CO2 का परस्पर विनिमय होता है।
श्वसन के मुख्य अंग या फेफड़ा (Lungs)-मनुष्य के श्वसन तंत्र में एक जोड़ी फेफड़ा पाया जाता है, जो शंकु के समान होता है। यह हृदय के दोनों तरफ फुफ्फुसीय गुहा से ढंका हुआ रहता है। श्वसन के सहायक अंग-इनकी रचनाएँ निम्नांकित भागों में बँटी रहती हैं (1) नासा छिद्र या नासा मार्ग-मनुष्य के मुख के ऊपर एक जोड़ी नासा छिद्र पाये जाते हैं जिनके बीच में एक पट पाया जाता है। यह छोटी गुहा में खुलता है, जिसे नासा मार्ग कहते हैं। (2) कंठ तथा श्वास नाल-नासा गुहा से श्वसन में ली गई O2 ग्रसनी से होते हुए एक नली में जाती हैं जिसे श्वास नली कहते हैं। यह करीब 12 से.मी. लम्बी होती है। श्वास नली का अगला सिरा एक बक्से के समान रचना बनाता है, जिसे कंठ या स्वर कोष (Larynx) कहते हैं। (3) ब्रोंकाई एवं ब्रोंकिओल्स-श्वासनली वक्षीय गुहा रब में जाकर दो भागों में बँट जाती है। जिन्हें ब्रोंकाई कहते हैं। से प्रत्येक ब्रोंकस अपने-अपने तरफ के फेफड़ों में जाकर कई द्व शाखाओं में बँट जाती है। ये शाखाएँ पुन: पतली शाखाओं में कि बँट जाती हैं जिन्हें ब्रोंकिओल्स कहते हैं। पुन: बोंकिओल्स2f से 10 शाखाओं में बँट जाती हैं, जिन्हें कूपिका वाहिनी कहते हैं। कूपिका वाहिनी का अन्तिम सिरा फूलकर छोटे कोषों में समाप्त हो जाता है, जिन्हें कूपिका कोष कहते हैं। इनमें और छोटे-छोटे कोष होते हैं जो कि कूपि कोष या वायु कोष्ठ कहलाते हैं। इनकी दीवार फुफ्फुसीय ऊतकों की बनी होती है। कपिकाओं के कारण ही फेफड़ा स्पॉन्जी होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions