Doubtnut Promotions Sticky

पारिस्थितिक तंत्र के जैविक तथा अजैविक घटकों के नाम लिखिए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

सभी पारिस्थितिक तंत्र में दो घटक होते हैं(1) जैविक घटक, (2) अजैविक घटक। (1) जैविक घटक-इसमें पेड़-पौधे तथा जन्तु होते हैं। जैविक घटक को पोषक पद्धति के आधार पर तीन भागों में बाँटा गया है- (a) उत्पादक-इनमें हरे पौधे आते हैं। (b) उपभोक्ता-इसमें जीव आते हैं जो हरे पेड़-पौधों को खाते हैं।(i) प्राथमिक उपभोक्ता-इसमें वे जीव आते हैं जो वनस्पतियों को खाते हैं। जैसे-भेड़, बकरी एवं शाकाहारी जंतु। (ii) द्वितीयक उपभोक्ता-इसमें वे जीव आते हैं जो शाकाहारी जंतुओं को भोजन के रूप में ग्रहण करते हैं। जैसे-भेड़िया, मोर, लोमड़ी, मेढक इत्यादि । (iii) तृतीयक उपभोक्ता-वे जीव जो द्वितीयक उपभोक्ता को खाते हैं। जैसे-साँप, शेर, बाघ एवं चीता। (c) अपघटक -इस श्रेणी में जीवाणुओं तथा कवक को रखा गया है। जो उपभोक्ताओं को सड़ाकर भौतिक तत्वों में बदल देते हैं। जैसे-जीवाणु तथा कवक (फफूंद)। (छ.ग. 2020 सेट B) (2) अजैविक घटक-इस श्रेणी में पारिस्थितिक तंत्र के निर्जीव घटकों को रखा गया है। जैसे-वायुमंडल में उपस्थित सभी गैसें, जल, प्रकाश, वर्षा एवं पहाड़। सभी जैविक तथा अजैविक घटक मिलकर पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions