Doubtnut Promotions Sticky

अभी भी इस बारे में बहुत कम जानकारी है कि आधुनिक कही जाने वाली आज की दुनिया आखिर कैसे संचालित हो रही है | हालाँकि हरेक देश के पास इसकी कोई-न-कोई आधिकारिक व्याख्या जरुर है कि वे कैसे और किन संदर्भो में आधुनिक हो रहे है | लेकिन इस बारे में मेरा कहना है कि आधुनिकता को समझने के लिए जरुरी है कि आप अपने अन्दर झाँक सके | इससे आपको पता चलेगा कि आधुनिकता कि राह पर बढ़ने के लिए समाज को किन चीजो कि जरुरत होती है | बेशक, आज हर कोई मॉडर्न होना चाहता है, लेकिन आधुनिकता की राह उतनी स्पष्ट नही है, जितनी वह मानी जाती है | इसीलिय मैं यह बात बार-बार कहता हूँ कि पश्चिमी समाज कभी-कभी आधुनिक नही रहे | पश्चिम के पास एकमात्र उल्लेखनीय चीज है साइंस, जिसमे उसके तरक्की की लेकिन जिन साइंटिस्टो के बलबूते वहाँ आधुनिकता का परचम लहराया जाता है, खुद वे साइंटिस्ट अपने कल्चर में उलझे रहते है | उनका यह कल्चर आधुनिकता का झंडाबरदार है | यह भी नही कहा जा सकता है कि उनके कल्चर पर दूसरी संकृतियो और लोकाचारो का असर नही हुआ होगा | अगर यह असर हुआ है तो सिर्फ वही आधुनिक क्यों कहा जाए ?
Q. 'साइंटिस्टो' शब्द इस ओर संकेत करता है कि

A

लेक्षक का शब्द-चयन अच्छा नही है

B

आजकल खिचड़ी भाषा का प्रयोग हो रहा है

C

ऐसे शब्द न तो हिंदी के रहते है और न अंग्रेजी के

D

कोई भाषा किसी दूसरी भाषा से शब्द तो लेती है लेकिन व्याकरण अपना प्रयुक्त करती है

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


साइंटिस्ट. शब्द इस ओर संकेत करता है कि कोई भाषा किसी दूसरी भाषा से शब्द तो लेती है, लेकिन व्याकरण अपना प्रयुक्त करती है |

|