Doubtnut Promotions Sticky

अभी भी इस बारे में बहुत कम जानकारी है कि आधुनिक कही जाने वाली आज की दुनिया आखिर कैसे संचालित हो रही है | हालाँकि हरेक देश के पास इसकी कोई-न-कोई आधिकारिक व्याख्या जरुर है कि वे कैसे और किन संदर्भो में आधुनिक हो रहे है | लेकिन इस बारे में मेरा कहना है कि आधुनिकता को समझने के लिए जरुरी है कि आप अपने अन्दर झाँक सके | इससे आपको पता चलेगा कि आधुनिकता कि राह पर बढ़ने के लिए समाज को किन चीजो कि जरुरत होती है | बेशक, आज हर कोई मॉडर्न होना चाहता है, लेकिन आधुनिकता की राह उतनी स्पष्ट नही है, जितनी वह मानी जाती है | इसीलिय मैं यह बात बार-बार कहता हूँ कि पश्चिमी समाज कभी-कभी आधुनिक नही रहे | पश्चिम के पास एकमात्र उल्लेखनीय चीज है साइंस, जिसमे उसके तरक्की की लेकिन जिन साइंटिस्टो के बलबूते वहाँ आधुनिकता का परचम लहराया जाता है, खुद वे साइंटिस्ट अपने कल्चर में उलझे रहते है | उनका यह कल्चर आधुनिकता का झंडाबरदार है | यह भी नही कहा जा सकता है कि उनके कल्चर पर दूसरी संकृतियो और लोकाचारो का असर नही हुआ होगा | अगर यह असर हुआ है तो सिर्फ वही आधुनिक क्यों कहा जाए ?
Q. लेखक इस गधांश में क्या कहना चाहता है ?

A

पश्चिमी समाज आधुनिक है

B

वैज्ञानिकों को केवल अपनी संस्कृति का ज्ञान है

C

विज्ञान में उन्नति करना ही आधुनिक होने का मानदंड नही है

D

आधुनिक होने के लिए विज्ञान में तरक्की करना जरुरी है

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


गधांश में लेखक स्पष्ट रूप से यह कहना चाहता है कि विज्ञान में उन्नति करना ही आधुनिक होने का मानदण्ड नही है, बल्कि हमें स्वयं का आकलन करना होगा कि आधुनिक बनने के लिए हमें किन-किन चीजो की जरुरत है |

|