Doubtnut Promotions Sticky

अभी भी इस बारे में बहुत कम जानकारी है कि आधुनिक कही जाने वाली आज की दुनिया आखिर कैसे संचालित हो रही है | हालाँकि हरेक देश के पास इसकी कोई-न-कोई आधिकारिक व्याख्या जरुर है कि वे कैसे और किन संदर्भो में आधुनिक हो रहे है | लेकिन इस बारे में मेरा कहना है कि आधुनिकता को समझने के लिए जरुरी है कि आप अपने अन्दर झाँक सके | इससे आपको पता चलेगा कि आधुनिकता कि राह पर बढ़ने के लिए समाज को किन चीजो कि जरुरत होती है | बेशक, आज हर कोई मॉडर्न होना चाहता है, लेकिन आधुनिकता की राह उतनी स्पष्ट नही है, जितनी वह मानी जाती है | इसीलिय मैं यह बात बार-बार कहता हूँ कि पश्चिमी समाज कभी-कभी आधुनिक नही रहे | पश्चिम के पास एकमात्र उल्लेखनीय चीज है साइंस, जिसमे उसके तरक्की की लेकिन जिन साइंटिस्टो के बलबूते वहाँ आधुनिकता का परचम लहराया जाता है, खुद वे साइंटिस्ट अपने कल्चर में उलझे रहते है | उनका यह कल्चर आधुनिकता का झंडाबरदार है | यह भी नही कहा जा सकता है कि उनके कल्चर पर दूसरी संकृतियो और लोकाचारो का असर नही हुआ होगा | अगर यह असर हुआ है तो सिर्फ वही आधुनिक क्यों कहा जाए ?
Q. लेखक ने किस बात की अस्पष्टता की ओर संकेत किया है ?

A

आधुनिक बनने के मानदंडो में वैविध्य

B

पश्चिम देश की संस्कृति

C

तरक्की का अर्थ

D

आधुनिकता की सही व्याख्या

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


आधुनिकता की सही व्याख्या पर लेखक ने संकेत किया है क्योंकि सम्पूर्ण गधांश में आधुनिक बनने तथा उसकी प्रक्रिया को भिन्न-भिन्न सुपो से व्यक्त किया गया है |

|