Doubtnut Promotions Sticky

गोबर (पशुओं) से मीथेन उत्पन्न होने के बाद बचा हुआ अवशेष-

A

जलाया जाता है

B

लैण्डफिल्स में भरा जाता है

C

खाद के रूप में उपयोग करते हैं

D

नगरीय निर्माण में उपयोग करते हैं

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


बायोगैस उत्पादन में कच्चा माल, मवेशियों का गोबर होता है। बायोगैस संयन्त्र में एक कंकरीट टैंक 10-15 फीट गहरा होता है, जिसमें जैविक अपशिष्ट एकत्रित होता है। इसमें गोबर का घोल भरा होता है। घोल के ऊपर प्लावी आवरण रखते हैं, जो सूक्ष्मजीवों की प्रक्रियाओं से गैस का उत्पादन होने पर ऊपर उठ जाता है। गोबर में उपस्थित मीथेनो बैक्टीरियम बायोगैस के उत्पादन हेतु जैविक अपशिष्टों पर कार्य करता है।
उत्पादित बायोगैस को पास के घरों में एक निकास (आउटलेट) द्वारा भेजा जाता है। एक अन्य निकास द्वारा पचित घोल को खाद के रूप में उपयोग हेतु बाहर निकाल लेते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions