Doubtnut Promotions Sticky

1891 में जावा में एक मानवसम जीवाश्म मिला जिसकी मस्तिष्क क्षमता 900 cc थी। अब यह विलुप्त हैं?

A

होमो इरेक्टस

B

निएण्डरथल मानव

C

होमो सेपियन्स

D

ओस्ट्रैलोपिथेकस

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


होमो इरेक्टस इरेक्टस या जावा मानव (Homo erectus Erectus) का जीवाश्म पूर्वी जावा के त्रिनिल स्थान पर सोलो नदी के पास से सन् 1891 में यूजीन डुबॉइस (Eugene Dubois) ने खोजा। इन्हें इसके प्रथम जीवाश्म मध्य जावा की प्रारम्भिक प्लीस्टोसीन (Pleistocene) युग की 17 लाख वर्ष पुरानी चट्टानों से प्राप्त हुए। इस खोज में इन्हें खोपड़ी, जाँघ की अस्थि व दो दाँत मिले थे। डुबॉइस ने इसे पिथेकैन्द्रोंपस इरेक्टस (Pithecanthropus erectus) नाम दिया। इसे होमो हरेक्टस इरेक्टस(Homo erectus erectus) नाम मेयर (Mayer, 1950) ने दिया। इनकी औसत शारीरिक लम्बाई 170 सेमी तथा भार 70 किया था। इनके जबड़े बड़े आगे की ओर निकले हुए थूथननुमा (Prognathous), बड़ें दाँत युक्त लेकिन आधुनिक मानव के लगभग समान थे।
इनका माथा छोटा तथा तिरछा था। चेहरे पर अविकसित ठोड़ी (Chin), भौहों पर मोटे उभार तथा मोटे होठ थे। यह कुछ झुककर दोनों पैरों पर चलते थे। इनका कपाल चपटा तथा कपाल गुहा का आयतन 800-1000 (औसतन 950) घन सेमी (cc) था।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions