Doubtnut Promotions Sticky

किसने आनुवंशिकता के गुणसूत्रीय सिद्धान्त को प्रस्तावित किया?

A

सटन और बोवेरी

B

बेटसन और पुन्नेट

C

टी. एच. मॉर्गन

D

वाट्सन एवं क्रिक

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A


सटन एवं बोवेरी ने सन् 1902 में “वंशागति के गुणसूत्रीय मत. का प्रतिपादन किया था।
इस सिद्धान्त के अनुसार,
(i) मेण्डल के कारकों का जोड़ा समजात गुणसूत्रों (Homologous chromosomes) के जोड़े पर भौतिक रूप से स्थित होता है। अतः यह कहा जा सकता है कि समजात गुणसूत्र के जोड़े के प्रत्येक गुणसूत्र पर एक कारक उपस्थित होता है।
(ii) अर्द्धसूत्री (Meiosis division) विभाजन को प्रक्रिया के दौरान इस समजात गुणसूत्रों का ही पृथक्करण तथा स्वतन्त्र अपव्यूहन होता है। अर्थात् इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि गुणसूत्र ही मेण्डल के कारकों के वाहक होते हैं।
• टी.एच.मॉर्गन ने इस सिद्धान्त की प्रायोगिक पुष्टि की थी।
• वॉटसन एवं क्रिक ने DNA की आण्विक संरचना का त्रिविम मॉडल दिया था।
• बेटसन एवं पुन्नेट ने सहलग्नता की खोज की थी।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions