Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित में से कौन पराग को जीवाश्मों के रूप में परिरक्षित करने में सहायक सिद्ध हुआ है?

A

तैलीय अवयव

B

सेलुलोसयुक्त अन्त:चोल

C

पराग किट

D

स्पोरोपोलेनिन

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:D


स्पोरोपोलेनिन पराग को जीवाश्मों के रूप में परिरक्षित करने में सहायक सिद्ध हुआ है। पराग कण का आवरण, स्पोरोडर्म दो परतों, बाह्यचोल (Exine) व अन्तःचोल (Intine) का बना होता है। बाह्मचोल में उच्च प्रतिरोधी पदार्थ स्पोरोपोलेनिन उपस्थित होता है। यह किसी एन्जाइम द्वारा विघटित नहीं होता है। इस पर उच्च तापमान एवं सान्द्र अम्ल या क्षार का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इस प्रकार, यह पराग कण को वर्षों तक जीवाश्म के रूप में संरक्षित रखने में सक्षम होता है। कुछ कीट परागित पराग कणों के बाह्यचोल के ऊपर पीला, गाढ़ा, चिपचिपा व तैलीय पदार्थ उपस्थित होता है, जिसे पराग किट (Pollen kit) कहते हैं। पराग कण का अन्तःचोल पेक्टिन व सेलुलोस का बना होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions