Doubtnut Promotions Sticky

आपको प्रकाश के चार स्रोत दिए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक से एकल वर्ण-लाल, नीला, हरा तथा पीला प्रकाश मिलता है। मान लीजिए, पीले प्रकाश के एक किरण पँज के लिए, दो माध्यमों के अन्तरापृष्ठ पर किसी विशेष आपतन कोण के लिए संगत' .... अपवर्तन कोण 90° है। यदि आपतन कोण को परिवर्तित किए बिना पीले प्रकाश स्रोत को दूसरे प्रकाश स्रोतों से बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही है? 1) लाल प्रकाश के किरण पुँज में पूर्ण आन्तरिक परावर्तन होगा। 2) दूसरे माध्यम से अपवर्तित होने पर लाल प्रकाश का किरण पुँज. अभिलम्बवत् की ओर मुड़ जाएगा। 3) नीले प्रकाश के किरण पुँज में पूर्ण आन्तरिक परावर्तन होगा| 4) दूसरे माध्यम में अपवर्तित होने पर हरे प्रकाश का किरण पुँज अभिलम्बवत् से दूर की ओर मुड़ जाएगा।

A

लाल प्रकाश के किरण पुँज में पूर्ण आन्तरिक परावर्तन होगा।

B

दूसरे माध्यम से अपवर्तित होने पर लाल प्रकाश का किरण पुँज. अभिलम्बवत् की ओर मुड़ जाएगा।

C

नीले प्रकाश के किरण पुँज में पूर्ण आन्तरिक परावर्तन होगा|

D

दूसरे माध्यम में अपवर्तित होने पर हरे प्रकाश का किरण पुँज अभिलम्बवत् से दूर की ओर मुड़ जाएगा।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


यहाँ, जब i =c है, तो पीले प्रकाश के लिए r=90 चूँकि समान है, तो C का मान पूर्ण आन्तरिक परावर्तन से अवश्य कम होगा μ=1sinC कम होगा। यदि μ का मान अधिक है, μ का मान नीले रंग के लिए अधिक होता है, तो क्रान्तिक कोण का नीले रंग के लिए मान कम होगा। इसलिए, नीले प्रकाश के लिए पूर्ण आन्तरिक परावर्तन होता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions