Doubtnut Promotions Sticky

पूर्वजों से आधुनिक मनुष्य ( होमो सैपियन्स ) के उद्विकास में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण प्रवृत्ति थी -

A

जबड़ों का छोटा होना

B

द्विनेत्री (बाइनॉकुलर) दृष्टि

C

मस्तिष्क क्षमता में वृद्धि

D

सीधी मुद्रा

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


होमिनिड (hominid) प्रथम मनुष्य सम जीव था, जिसे होमो हैबिलिस भी कहा जाता है। इनकी मस्तिष्क क्षमता लगभग 650-800 cc थी। सम्भवतया ये माँस नहीं खाते थे। जावा में सन् 1891 में प्राप्त जीवाश्मों से इनकी अगली अवस्था, होमो इरेक्टस का पता चलता है। होमो इरेक्टस का मस्तिष्क बड़ा था, जिसका आयतन लगभग 900 cc था। होमो इरेक्टस सम्भवतया माँस भी खाते थे। लगभग 100000-40000 वर्ष पहले, पूर्व एवं मध्य एशिया में निएण्डरथल मानव निवास करते थे, जिनके मस्तिष्क का आकार लगभग 1400cc था। अपने शरीर की सुरक्षा हेतु ये पशुओं की खाल ओढ़ते थे और इनमें मृतकों को दफनाने की परम्परा थी। होमो. सैपियन्स अफ्रीका में उत्पन्न हुए और विभिन्न महाद्वीपों में फैल गए तथा विशिष्ट प्रजातियों (distinct races) के रूप में विकसित हुए। हिम युग के दौरान लगभंग 75000-10000 वर्ष पूर्व आधुनिक होमो सेपियन्स का विकास हुआ।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions