Doubtnut Promotions Sticky

यूकैरियोटिक कोशिका में अनुलेखन में आर०एन० ए० स्प्लाइसिंग तथा आर० एन०ए० कैपिंग की क्रियाएँ निम्नलिखित में से किसके भीतर होती है-

A

राइबोसोम

B

केन्द्रक

C

डिक्ट्योसोम

D

अन्तःप्रद्रव्यी जालिका

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B


अनुलेखन (transcription) के दौरान आनुवंशिक सूचना डी.एन.ए. से क्रियाशील mRNA में स्थानान्तरित होती है। यूकैरिओट्स में सक्रिय mRNA उत्पन्न करने के लिए नयी बनने वाली प्राथमिक mRNA ट्रांसक्रिप्ट्स (या Pre-mRNA) का रूपान्तरण आर।एन।ए। प्रोसेसिंग या पश्च अनुलेखन रूपान्तरण (post transcriptional modification) कहलाता है। आर.एन.ए. प्रोसेसिंग की क्रिया केन्द्रक में होती है तथा इसमें जीन स्प्लाइसिंग (प्राथमिक ट्रांसक्रिप्ट से इण्ट्रॉन का निष्कासन तथा एक्सॉन का परस्पर जुड़ना) और कैपिंग (capping) की प्रक्रियाएँ सम्मिलित होती हैं। कैपिंग की क्रिया के दौरान 5. सिरे पर गुआनिलेट अवशिष्टों (guanylate residues) के संघनन द्वारा एक टोपी (cap) का निर्माण हो जाता है। पूर्ण रूप से परिसंस्कृत (processed) mRNA केन्द्रक से निकलकर कोशिकाद्रव्य में राइबोसोम्स पर रूपान्तरण (translation) की क्रिया हेतु पहुँच जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions