Doubtnut Promotions Sticky

पाठ्यक्रम को कक्षाक्रम से बहुत कड़ाई के साथ बाँध देने के परिणामस्वरूप बच्चे का विकास एक अनवरत प्रक्रिया नहीं बन पाती, अपितु कृत्रिम खण्डों में बँट जाती है। एक स्थिर पाठ्यक्रम बच्चे की व्यक्तिगत रुचियों और क्षमताओं के विकास में सहयोग न देकर एक मजबूरी बन जाता है, जिसे बच्चा और उसका अध्यापक दोनों बेबस होकर स्वीकार करते हैं। यदि एक बच्चा किसी विषय में अपने . सहपाठियों से अधिक रूचि रखता है, तो पाठ्यक्रम की बदौलत उसे पूरे एक वर्ष या इससे भी अधिक प्रतीक्षा करनी होती है, तब वह उस विषय में कुछ अधिक विस्तृत जानकारी अध्यापक और नई पुस्तक से प्राप्त कर सकेगा।
  श्री अरविन्द आश्रम के शिक्षा केन्द्र में, जहाँ पाठ्यक्रम पूर्व-निर्धारित और स्थिर नहीं रहता, वह बच्चों को अपनी व्यक्तिगत रुचि और . सामर्थ्य के अनुसार किसी विषय की जानकारी की प्रगति जारी रखने में छूट रहती है। सामान्य स्कूलों में, जहाँ यह छूट नहीं दी जाती। प्राय: यह होता है कि नई कक्षा में आने पर उसे वही विषय बिल्कुल नया और अपरिचित लगता है, जिसके बारे में काफी कुछ वह पिछली कक्षा में जान चुका था। विशेष तौर पर ऐसा तब होता है, जब पाठ्यक्रम पाठ्यपुस्तकों का पर्याय हो, जैसा भारत में है।
पाठ्यक्रम का निर्माण करते समय बच्चों की ....... का ध्यान रखा जाना चाहिए। 

A

क्षमताओं और आर्थिक पृष्ठभूमि

B

क्षमताओं और पारिवारिक स्तर

C

क्षमताओं और रुचियों

D

रुचियों और आर्थिक पृष्ठभूमि

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:C


दिए गए गद्यांश के आधार पर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए .क्षमताओं  और रुचियों. शब्दों द्वारा होगी। जिससे पूर्ण वाक्य .पाठ्यक्रम का निर्माण करते समय बच्चों की क्षमताओं और रुचियों का ध्यान रखा जाना चाहिए.  बनेगा।  अतः विकल्प (3) सही है।

|