गैलीलियो ने यह किस आधार पर अनुमान लगाया कि पृथ्वी की ओर गिरते हए विभिन्न पिंडों का त्वरण समान होता है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

यदि हम एक रूई की गेंद तथा उसी आकार का पत्थर दोनों को एक साथ एक ही ऊँचाई से गिराएँ तो पत्थर रूई की गेंद की अपेक्षा पृथ्वी पर जल्दी पहुँचता है। इससे यह सामान्य धारणा बन जाती है कि भारी वस्तु अधिक तेजी से पृथ्वी की ओर गिरती है परंतु यह धारणा गलत है। वास्तव में विभिन्न द्रव्यमान की सभी वस्तुएँ पृथ्वी की ओर एकसमान त्वरण से गिरती हैं। इसकी जाँच सबसे पहले गैलीलियो ने की। गैलीलियो ने पीसा की झुकी हुई मीनार से भिन्न-भिन्न द्रव्यमान के पत्थर के दो टुकड़े एक साथ गिराए। ये दोनों टुकड़े लगभग एक ही समय पृथ्वी पर पहुंचे। प्रेक्षणों के आधार पर उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि पृथ्वी की ओर गिरते विभिन्न द्रव्यमान वाले पिंडों का त्वरण समान रहता है। गैलीलियो ने हल्की वस्तु के थोड़ा देरे से नीचे पहुँचने के लिए वायु के प्रतिरोध तथा घर्षण को उत्तरदायी बताया। उन्होंने कहा यदि वायु न हो अर्थात निर्वात में पिंड गिराए जाएँ तो एक ही ऊँचाई से गिराए जाने पर भिन्न-भिन्न द्रव्यमान के पिंड एक ही समय पृथ्वी पर पहुँचेंगे।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions