Doubtnut Promotions Sticky

जैव उर्वरक क्या है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

कई सूक्ष्मजीवों, जैसे कुछ बैक्टीरिया तथा कुछ शैवालों का उपयोग उर्वरक के रूप में किया जाता है। इन्हें जैव उर्वरक कहते हैं। ये मिट्टी की उर्वरा-शक्ति बढ़ाते हैं। कई बैक्टीरिया (जैसे राइजोबियम) वायुमंडलीय नाइट्रोजन को नाइट्रेट में बदलने की क्षमता रखते हैं। पौधे इस नाइट्रेट का उपयोग वनस्पति प्रोटीन बनाने में करते हैं।
एज़ोटोबैक्टर तथा क्लॉस्ट्रिडियम नामक बैक्टीरिया मिट्टी में मुक्तजीवी के रूप में पाए जाते हैं। ये वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करते हैं। धान के खेतों में बहुतायत में पाए जानेवाले नीलहरित शैवाल भी नाइट्रोजन स्थिरीकरण करते हैं। ये सभी सूक्ष्मजीव जैव उर्वरक कहलाते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions