Doubtnut Promotions Sticky

वन तथा वन्य जीव हमारे लिए किस प्रकार से लाभदायक हैं ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

वन पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ मनुष्यों की मूल आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं। स्थानीय निवासियों के लिए वन जलावन एवं छाजन के लिए लकड़ी तथा झोपड़ी बनाने, भोजन एकत्र करने एवं उसके भंडारण के लिए बाँस की आपूर्ति करते हैं। खेती के औजार, मछली पकड़ने एवं शिकार के औजार मुख्यत: लकड़ी के बने होते हैं जो वनों से प्राप्त होती है। इसके अतिरिक्त वन मछली पकड़ने एवं शिकार-स्थल भी होते हैं। वन पशुओं के चारा, औषधि हेतु वनस्पति, फल, काष्ठ-फल (nut), रेजिन, रबर आदि की आपूर्ति करते हैं। वनों द्वारा वर्षों की मात्रा में वृद्धि होती है तथा वातावरण के ताप में कमी आती है। पेड़-पौधों की जड़ें मिट्टी के कणों को बाँधकर रखते हैं, जिससे तेज वर्षा तथा वायु के झोंके से होनेवाले भूमि अपरदन रुकता है। वन मिट्टी कटाव रोकने में सहायक होते हैं। जल-चक्र के पूर्ण होने तथा वातावरण में CO2 और O2 के संतुलन प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन को कायम रखने में पेड़-पौधे सहायक होते हैं। वनों के ह्रास से कई प्रकार की जैव-प्रजातियाँ लुप्त हो जाती हैं। अनेक उद्योग इमारती लकड़ी, कागज, लाख, खेल के सामान, औषधीय पौधों आदि के लिए वनों पर निर्भर करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions