Doubtnut Promotions Sticky

पर्यावरण संरक्षण के लिये चलाये गये चिपको आन्दोलन का संक्षिप्त विवरण दें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

आज भी तेजी से वनों का कटाव जारी है। वनों के कटाव से जंगली जीवों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। जंगल के तेजी से कटने से मानव को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 1970 के दशक में उत्तराखंड के गढ़वाल के पहाड़ों पर स्थित रेनी ग्राम में इमारती लकड़ी के ठेकेदारों के हाथों वनों का विनाश रोकने के लिए स्थानीय स्त्रियों ने पेड़ों से चिपक कर एक जन-आन्दोलन किया था। इसी तरह राजस्थान के खेजरी ग्राम में पेड़ों से चिपककर स्त्रियों के जान देने की घटना की याद में लोगों ने इस आन्दोलन को चिपको आन्दोलन का नाम दिया। इस आन्दोलन का समर्थन जाने-माने समाजसेवी सुन्दरलाल बहुगुणा और चंडी प्रसाद भट्ट जैसे प्राकृतिक संसाधन का प्रबंधन लोगों ने किया। वन विनाश के विरोध में इनके कार्यकर्ताओं ने हिमालय क्षेत्र में लम्बी-लम्बी पद यात्रा की। इसने वन काटने वाले ठेकेदारों का ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी वनों के महत्व को समझाया। इस प्रकार चिपको आन्दोलन उस समय जनवादी रूप धारण कर चुका था। इस आन्दोलन ने पर्यावरण संरक्षण में अपना अहम योगदान दिया था।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions