Doubtnut Promotions Sticky

प्रत्येक राष्ट्र की अपनी सांस्कृतिक धरोहर होती है जिसके बल पर वह प्रगति के पथ पर अग्रसर होता रहता है। मानव युग-युग से अपने जीवन को अधिक सुखमय, उपयोगी, शांतिमय और आनन्दपूर्ण बनाने का प्रयास कर रहा है। इस प्रयास का आधार वह सांस्कृतिक धरोहर होती है जो प्रत्येक मानव को विरासत के रूप में मिलती है. और इस प्रयास के फलस्वरूप मानव अपना विकास करता है। यह विकास सांस्कृतिक आधार के बिना संभव नहीं है। सभ्यता और संस्कृति दो अलग-अलग चीजें हैं। यद्यपि दोनों में गहरा रिश्ता है किन्तु संस्कृति मनुष्य को श्रेष्ठ और उन्नत बनाने की साधनाओं का नाम है और सभ्यता उन साधनाओं के फलस्वरूप उपलब्ध हुई जीवन प्रणाली का नाम है। सभ्यता के अन्तर में बहने वाली विचारधारा को हम संस्कृति कहते हैं जिसमें युगों से मानव-विकास के बीज विद्यमान हैं। किसी राष्ट्र का मूल्यांकन हम उसकी संस्कृति के आधार पर भी कर सकते हैं।
किसका विकास सांस्कृतिक आधार के बिना संभव नहीं है?

A

मानव का विकास

B

पशु पक्षी का अपना विकास

C

दानव का विकास

D

इनमें कोई नहीं

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:A

Doubtnut Promotions Banner
|