Doubtnut Promotions Sticky

क्रोध दुख के चेतन कारण से साक्षात्कार या अनुमान से उत्पन्न होता है। साक्षात्कार के समय दुख और उसे कारण का परिज्ञान आवश्यक है। तीन-चार महीने के बच्चे को कोई हाथ उठाकर मार दे, तो उसके हाथ उठते तो देखा है पर अपनी पीड़ा और उस हाथ उठाने में क्या संबंध है, यह वह नहीं जानता है। अतः वह केवल रोकर अपना दुख मात्र प्रकट कर देता है। दुख के कारण की स्पष्ट धारणा के बिना क्रोध का उदय नहीं होता है। दुख के सज्ञान कारण पर प्रबल प्रभाव डालने में प्रवृत्त करने वाला मनोविकार होने के कारण क्रोध का अविर्भाव बहुत पहले देखा जाता है। शिशु अपनी माता की आकृति से परिचित हो जाने पर ज्योंही यह जान जाता है कि दूध इसी से मिलता है. भूख होने पर उसे देखते ही अपने रोने में कुछ क्रोध का आभास देने लगता है।
प्रस्तुत गद्यांश का उचित शीर्षक दें

A

दुख

B

क्रोध

C

संवेग

D

भूखा

Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:B

Doubtnut Promotions Banner
|