Doubtnut Promotions Sticky

भारत में कौन-कौन सी सिंचाई प्रणालियाँ अपनाई जाती हैं?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

भारत में सिंचाई के लिए निम्नलिखित प्रणालियाँ अपनाई जाती हैं -
1. नहर प्रणाली - नहर प्रणाली में नहरों को जलाशयों या नदियों से पानी मिलता है। मुख्य नहर से छोटी नहर और छोटी नहरों से शाखा नहरें निकाली जाती हैं। इनसे नालियाँ खेतों को पानी ले जाती हैं। नहर द्वारा सिंचाई किए जाने से खेतों को पानी पर्याप्त रूप में मिलता है।
2. तालाब प्रणाली-छोटे - छोटे जलाशयों को तालाब कहते हैं। आस-पास के क्षेत्रों का पानी तालाबों में एकत्र हो जाता है। तालाबों के जल के बाहर होने वाले बहाव को जल की उपलब्धता के अनुसार नियंत्रित किया जाता है। तालाबों द्वारा सिंचाई भारत के दक्षिण भागों में ही की जाती है।
3. कुएँ - जिन क्षेत्रों में भूमिगत जल उपलब्ध होता है, वहाँ पर कुएँ बनाए जाते हैं। कुएँ दो प्रकार के होते हैं-खोदे हुए कुएँ और नलकूप । कुएँ में भूमिगत जल को उपयोग में लाया जाता है। खोदे गए कुओं से सिंचाई के लिए पानी यांत्रिक साधनों, जैसे रहट द्वारा ऊपर उठाया जाता है।
4. नलकूप - गहरी सतह से पानी डीज़ल या बिजली द्वारा चलित पंपों से ऊपर उठाया जाता है। नलकूप द्वारा सिंचाई करना सुनिश्चित सिंचाई प्रणाली है।
5. नदी घाटी प्रणाली - कर्नाटक और केरल के पश्चिमी घाट में नदियों द्वारा वर्षा का जल सिंचाई के लिए उपयोग किया जाता है। इन क्षेत्रों में गहरी और संकरी घाटियों के बीच बहने वाली नदियाँ बहुवर्षी फसलों, जैसे नारियल, रबड़, कॉफी, टैपियोका आदि को पानी उपलब्ध कराती हैं। तलहटी भूमि पर चावल की खेती की जाती है।
6. नदी जल उठाव प्रणाली - जलाशयों में जल की कमी के कारण नहरों में पानी उपलब्ध करवाने के लिए जल उठाव प्रणाली उपयोग में लाई जाती है। नदियों पर जल उठाव प्रणाली द्वारा पानी नहरों तक लाया जाता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions