Doubtnut Promotions Sticky

सौर परिवार के बाह्य ग्रह कौन-कौन से हैं? इनका वर्णन करो।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जो ग्रह मंगल की कक्षा से बाहर हैं, जैसे बृहस्पति, शनि, यूरेनस व नेप्ट्यून सूर्य से दूर हैं, इन्हें बाह्य ग्रह कहते हैं। इनका वर्णन निम्नलिखित प्रकार से है-
1. बृहस्पति ग्रह-यह ग्रह सभी ग्रहों में बड़ा तथा सबसे अधिक द्रव्यमान वाला ग्रह है। इस ग्रह के वायमण्डल में हाइड्रोजन, हीलियम, मीथेन व अमोनिया गैसें होने के कारण यह चमकीला दिखाई देता है। यह अपने ऊपर पड़ रहे सर्य के प्रकाश के अधिकतर भाग को परावर्तित कर देता है। इसके चारों ओर कुछ धुंधले छल्ले हैं तथा इसके अब तक 67 उपग्रह खोजे जा चुके हैं।
2. शनि ग्रह-यह बृहस्पति के बाद सौर-परिवार का दूसरा बड़ा तथा भारी ग्रह है। इसकी सूर्य से दूरी बृहस्पति से लगभग दुगुनी है। यह भी मुख्य रूप से हाइड्रोजन व हीलियम का बना हुआ है। इसके इर्द-गिर्द तीन छल्ले हैं, जिस कारण यह सौर-परिवार का सन्दर व अद्वितीय ग्रह प्रतीत होता है। इसके 62 उपग्रह ज्ञात किए जा चुके हैं।
3. यूरेनस-यह दूरदर्शी द्वारा खोजा गया पहला ग्रह है। यह ग्रह बृहस्पति व शनि के बाद तीसरा बड़ा ग्रह है। इसके वायुमण्डल में हाइड्रोजन, हीलियम व मेथेन गैसें हैं। इसके 27 उपग्रह हैं। यह ग्रह अपने अक्ष पर पूर्व से पश्चिम की ओर गति करता है।
ocr_image
नेप्ट्यून-यह दूरदर्शी की सहायता से खोजा गया दूसरा ग्रह है जो यूरेनस से थोड़ा ही दूर है। इसका आकार लगभग यूरेनस जैसा है। इसके इर्द-गिर्द भी कुछ छल्ले हैं। इसके लगभग 14 उपग्रह हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions