Doubtnut Promotions Sticky

उदाहरण सहित समझाइए कि किसी विशेष जलवायवी परिस्थिति में कुछ विशिष्ट जंतु ही जीवनयापन करते क्यों पाए जाते हैं।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

आइए हम ध्रुवीय भालू के उदाहरण द्वारा समझें कि विशेष जलवायवी परिस्थिति में कुछ विशिष्ट जंत ही जीवनयापन करते पाए जाते हैं
ध्रुवीय भालू के पूरे शरीर पर सफेद बाल होते हैं, जिससे वे बर्फ की सफ़ेद पृष्ठभूमि में सरलता से दिखाई नहीं देते। इससे उन्हें अपने शत्रुओं से बचाव में तथा अपने शिकार को पकड़ने में मदद मिलती है। इन्हें चरम शीत से बचाने के लिए इनमें बालों की दो मोटी परतें होती हैं। इनकी त्वचा के नीचे वसा की एक परत होती है। ध्रुवीय भालू का शरीर इतनी अच्छी तरह से शीतरोधी होता है कि वे धीरे-धीरे चलते हैं क्योंकि उनके शरीर का ताप आवश्यकता से अधिक न हो जाए। ये अपने शरीर को बहुत अधिक गर्म हो जाने के बचाव से बार-बार विश्राम करते हैं।
गर्म मौसम में भौतिक क्रियाकलापों के बाद ध्रुवीय भालुओं को अपने शरीर को ठंडा करना पड़ता है। इसलिए ध्रुवीय भालू समुद्री जल में तैरते रहते हैं। ये अच्छे तैराक होते हैं। इनके पंजे चौड़े और बड़े होते हैं, जो न सिर्फ अच्छी प्रकार से तैरने में इनकी मदद करते हैं बल्कि उन्हें बर्फ में चलने में भी सहायक होते हैं। तैरते समय ये अपने नथुनों को बंद करके लंबे समय तक पानी के अंदर रह सकते हैं। ध्रुवीय भालू की तीव्र सूंघने की शक्ति इसे भोजन खोजने व पकड़ने में सहायता करती है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions