Doubtnut Promotions Sticky

किसी वस्तु की स्थितिज ऊर्जा का व्यंजक लिखें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

स्थितिज ऊर्जा-किसी वस्तु में उसकी स्थिति अथवा आकार में परिवर्तन के कारण जो ऊर्जा उत्पन्न होती है उसे स्थितिज ऊर्जा कहते हैं।
व्यंजक-माना m द्रव्यमान की कोई वस्तु पृथ्वी की सतह पर A बिंदु पर रखी है। उसे F बल लगाकर B बिंदु तक उठाया गया। A व B के मध्य दूरी h है।
जैसा कि हम जानते हैं कि वस्तु को उठाने में लगने वाला बल वस्तु पर लगे गुरुत्वाकर्षण बल के बराबर व विपरीत होता है
F=GMemR2e
जहाँ Me= पृथ्वी का द्रव्यमान
Re= पृथ्वी की त्रिज्या
लेकिन g=GMeR2e (g = गुरुत्वीय त्वरण)...........(ii)
समीकरण (i) व (ii) से
F=mg
वस्तु को h ऊँचाई तक ले जाने में किया गया कार्य
W=F×s(s=h)
= mgh
क्योंकि किया गया कार्य और ऊर्जा समान ही है। अतः h ऊँचाई पर वस्तु की स्थितिज ऊर्जा (P.E.) = mgh

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions