Doubtnut Promotions Sticky

दैनिक जीवन में न्यूटन की गति के तीसरे नियम के कुछ उदाहरण दीजिए।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

दैनिक जीवन में न्यूटन की गति के तीसरे नियम के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं
(1) बंदूक का घोड़ा दबाने पर गोली आगे की दिशा में गति करती है और प्रतिक्रिया बल के कारण बंदूक खुद पीछे की ओर हटती है।
(2) तैरते समय आदमी पानी को पीछे की ओर धकेलता है और पानी की उस पर लगने वाली प्रतिक्रिया के कारण वह आगे की ओर तैरता है।
(3) जब कोई मनुष्य किश्ती में से नदी के किनारे पर कूदता है तो प्रतिक्रिया बल के कारण किश्ती पानी में किनारे से दूर हट जाती है।
(4) भूमि पर चलते समय हम अपने पैरों से भूमि को पीछे की ओर धकेलते हैं और प्रतिक्रिया बल के कारण भूमि हमारे पैरों को आगे धकेलती है जिसके कारण हम आगे चलते हैं।
(5) नाव चलाने पर पानी को पतवारों से पीछे की ओर धकेला जाता है, जबकि नाव प्रतिक्रिया के कारण आगे की ओर बढ़ती है।
(6) जब कोई खिलाड़ी ऊपर की ओर छलाँग लगाता है तो पृथ्वी की सतह को नीचे की ओर धकेलता है, जिससे उसे प्रतिक्रिया मिलती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions