आहार-जाल क्या है ? इसे उदाहरण से समझाएँ।
आहार-जाल पारिस्थितिक तंत्र में सामान्यत: एक साथ कई आहार श्रृंखलाएँ पाई जाती हैं। ये आहार शृंखलाएं हमेशा सीधी न होकर एक-दूसरे से आड़े-तिरछे जुड़कर एक जाल-सा बनाती हैं। आहार श्रृंखलाओं के इस जाल को आहार-जाल (food-web) कहते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि पारिस्थितिक तंत्र का एक उपभोक्ता एक से अधिक भोजन स्रोत का उपयोग करता है। जैसे, एक घास के मैदान के पारिस्थितिक तंत्र में पाए जानेवाले जीवों की कड़ियाँ घास और अन्य पौधे, मेढक, कीट, सर्प, गिरगिट, बाज पक्षी तथा खरगोश हैं। बाज पक्षी घास खानेवाले कीटों को भी खा सकता है और साथ-साथ कीटों को खानेवाले मेढक या गिरगिट को भी खाता है। इसी प्रकार, पौधा खानेवाले खरगोश को सर्प और सर्प को बाज खाता है। इसका परिणाम यह होता है कि ऐसी सारी आहार श्रृंखलाएँ एक-दूसरे से जाल की तरह जुड़ी हुई रहती हैं। आपस में जुड़ी हुई ऐसी आहार श्रृंखलाएँ आहार-जाल का निर्माण करती हैं।
आहार श्रृंखला के विपरीत आहार-जाल में ऊर्जा के प्रवाह के लिए कई पथ होते हैं, परंतु ये सारे पथ एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। अगले चित्र में दर्शाए गए घास के मैदानवाले पारिस्थितिक तंत्र में निम्नलिखित पाँच आहार श्रृंखलाएँ हैं।
1. पौधे → ग्रासहॉपर → बाज
2.पौधे → ग्रासहॉपर → गिरगिट → बाज
3.पौधे → खरगोश → बाज
4.पौधे → चूहा → सर्प → बाज
5.पौधे →चूहा → बाज
Topper's Solved these Questions
Similar Questions
पर्यावरणीय प्रदूषक क्या है? तीन अजैव निम्नकरणीय प्रदूषकों के नाम लिखिये जो मानव के लिए हानिकारक हैं?
View Solutionहमारे जैसे बहुकोशकीय जीवों में ऑक्सीजन की आवयश्कता पूरी करने में विसरण क्यों अपर्याप्त है ?
View Solution'ऐसिलीकरण' तथा 'ऐसिटिलीकरण का क्या अर्थ है? उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए।
View Solutionरेखिक प्रोग्रामन की आहार सम्बन्धी समस्याएं क्या होती है ?
View Solutionजाने क्या होती है मध्य बिंदु प्रमेय | उदाहरण
View Solutionस्थायी भाव से क्या अभिप्राय है?
View Solutionमनुष्यता' कविता में कवि ने किन महान व्यक्तियों का उदाहरण दिया है और उनके माध्यम से क्या संदेश देना चाहा है?
View Solution“पाठ से तीनों प्रकार की संज्ञाओं के उदाहरण खोजकर लिखिए।" अभ्यास प्रश्न का उदाहरण है।
View Solutionइनमें से कौन-सा शब्द स्वर सन्धि का उदाहरण है?
View Solutionसेलो के संयोजन से क्या बनता है
View Solutionनिम्नलिखित में से 'द्विगु समास' का उदाहरण है
View Solutionआहार श्रृंखला एवं जाल
View Solutionरासायनिक रूप से 'मिल्क ऑफ मैग्नेशिया' क्या होता है?
View Solutionनिम्न में से मृत्तिका किसका एक उदाहरण है?
View Solutionनिम्नलिखित में से कौन सा संघनन बहुलक का उदाहरण है?
View Solutionपाठ से तीनों प्रकार की संज्ञाओं के उदाहरण खोजकर लिखिए। अभ्यास प्रश्न ________का उदाहरण है।
View Solution