एक प्रयोग द्वारा दिखाएँ कि श्वेत प्रकाश के अवयवी वर्णों (रंगों) के मिलने से पुनः श्वेत प्रकाश का पुनर्निर्माण होता है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

निम्नलिखित प्रयोग द्वारा यह स्पष्ट हो जाता है कि श्वेत प्रकाश के विभिन्न (सात) वर्णों (रंगों) के मिलने से पुनः श्वेत प्रकाश प्राप्त होता है।
श्वेत प्रकाश की एक किरण जब एक प्रिज्म P1 पर पड़ती है तो वह विभिन्न (सात) वर्णों (रंगों) में बँट जाती है और प्रिज्म के पीछे रखे पर्दे पर स्पेक्ट्रम प्राप्त होता है। अब यदि प्रिज्म P1 के ही पदार्थ से बने और उसी अपवर्तक कोण के दूसरे प्रिज्म P2 को पहले प्रिज्म
ocr_image
P1 के उस पार्श्व के समांतर इस प्रकार रखा जाए कि दूसरे प्रिज्म का अपवर्तक कोण पहले (प्रिज्म) के अपवर्तक कोण के विपरीत हो तो पर्दे पर स्पेक्ट्रम के स्थान पर श्वेत धब्बा दिखाई पड़ता है। इस प्रकार यह सिद्ध होता है कि श्वेत प्रकाश के अवयवी (सात) वर्णों (रंगों) के मिलने से श्वेत प्रकाश का पुनर्निर्माण होता है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions