Doubtnut Promotions Sticky

फूल के विभिन्न भागों का वर्णन चित्र बनाकर करें।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

फूल-पुष्पी पौधों में फूल लैंगिक जनन में सहायता करता है। फूलों की सहायता से बीज बनते हैं। फूल में एक आधारी भाग होता है जिस पर फूल के सभी भाग लगे होते हैं। इसे पुष्पासन कहते हैं। फूल के मुख्य चार भाग होते हैं
1.बाह्य दलपुंज या हरी पत्तियों यह फूल का सबसे बाहरी भाग होता है। यह हरी पत्तियों के रूप में होता है जिन्हें बाह्य दल कहते हैं। यह फूल की रक्षा करता है।
2.दलपुंज या रंगीन पत्तियाँ–बाह्य दलपुंज के भीतरी भाग को दलपुंज कहते हैं। प्रत्येक अंग पंखुड़ी या दल कहलाता है। इसका रंग विभिन्न फूलों में अलग-अलग होता है। इनका कार्य कीटों को आकर्षित करके परागण में सहायता करना है।
3. पुंकेसर—यह फूल का बाहर से तीसरा भाग है। इसके प्रत्येक अंग को पुंकेसर कहते हैं। पुंकेसर के मुख्य दो भाग होते हैं—पराग सूत्र एवं पुतंतु। पराग सूत्र भोजी द्वारा परागकोष से जुड़ा होता है। परागकोष के अंदर परागकण होते हैं। ये निषेचन के बाद बीज बनाते हैं।
4.स्त्रीकेसर—यह फूल का मादा भाग होता है। इसके प्रत्येक अंग को स्त्रीकेसर या गर्भ केसर कहते हैं। इसके तीन भाग होते हैं—(1) वर्तिकाग्र (2) वर्तिका (3) अंडाशय। अंडाशय के अंदर बीजाणु होते हैं।
ocr_image

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions