Doubtnut Promotions Sticky

लैंगिक जनन संचारित रोग क्या है ?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

यौन संबंध (लैंगिक संयोजन) से होनेवाले संक्रामक रोग को लैंगिक जनन संचारित रोग कहते हैं। ऐसे रोग कई तरह के रोगाणुओं जैसे बैक्टीरिया, वाइरस, परजीवी प्रोटोजोआ, यीस्ट जैसे सूक्ष्मजीवों द्वारा होते हैं। ऐसे रोगाणु मनुष्य की योनि, मूत्रमार्ग जैसे जननांगों या मुख या गुदा जैसे स्थानों के नम और उष्ण वातावरण में बहते हैं। उन व्यक्तियों में ऐसे रोगों के होने की संभावना अधिक होती है। जो एक से अधिक व्यक्तियों के साथ लैंगिक संबंध रखते हैं। मनुष्य में होनेवाले ऐसे प्रमुख रोग निम्नलिखित हैं
1. वायरस जनित रोग सर्विक्स कैंसर, हर्पिस तथा एड्स मनुष्यों में वायइरसों से होनेवाले प्रमुख रोग हैं। एड्स, एच. आई. वी. के कारण होनेवाला रोग है।
2. बैक्टीरिया-जनित रोग-गोनोरिया, सिफलिस, यूरेथ्राइटिस तथा सर्विसाइटिस बैक्टीरिया के संक्रमण से होनेवाले कुछ प्रमुख रोग हैं।
3. प्रोटोजोआ-जनित रोग-स्त्रियों के मूत्रजनन नलिकाओं एक प्रकार के प्रोटोजोआ के संक्रमण से होनेवाला रोग ट्राइकोमोनिएसिस है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions