हमें प्राकतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए क्या करना चाहिए?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की विधियाँ-
(i) हमें ऊर्जा के नवीकरण के अयोग्य स्रोतों, जैसे कोयला, पेट्रोलियम के स्थान पर ऊर्जा के नवीकरण के योग्य स्रोतों को उपयोग में लाना चाहिए।
(ii) प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव कम करने के लिए हमें 3-R का प्रयोग करना चाहिए, जिनके अनुसार संसाधनों का कम प्रयोग, पुनः प्रयोग तथा उनका चक्रीकरण होना चाहिए।
(iii) हमें ऊर्जा तथा संसाधनों को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए।
(iv) प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए लोगों को ट्रेनिंग प्रोग्रामों के द्वारा जागरूक करना चाहिए कि उनकी आदतों व व्यवहार का संसाधनों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।
(v) तकनीकी विकास का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए व्यर्थ की विधियों तरीकों को हमें छोड़ देना चाहिए।
(vi) जल को संरक्षित करने के लिए हमें वर्षा के जल को संग्रहित करना चाहिए। यही एक तरीका है जो हमें दुर्गति से बचा .सकता है।
(vii) वनीकरण बड़े स्तर पर पौधे लगाना, हमें बड़ी समस्याओं, जैसे मौसम परिवर्तन, वैश्विक ऊष्मन आदि से बचा सकता है।
(viii) वन्य जीवन को संरक्षित करने के लिए हमें उनके प्राकृतिक आवास, जैसे वन, समुद्र आदि को बचाना चाहिए।
(ix) ऊर्जा को बचाकर हमें ऊर्जा संसाधनों को बचाना चाहिए. इसलिए हमें ऊर्जा को व्यर्थ ही नहीं खर्च करना चाहिए। इससे सभी प्रकार के संसाधनों को संरक्षित करने में सहायता मिलेगी।
(x) हमें और अधिक जीवमंडल संरक्षित क्षेत्र, राष्ट्रीय उद्यान तथा अभयारण्य स्थापित करने चाहिए ताकि वन्य जीवों को संरक्षित किया जा सके।
(xi) संरक्षण की सबसे अच्छी विधि है, लोगों को उनके क्रियाकलाप, और आदतों के दुष्प्रभावों के विषय में और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की महत्ता के विषय में शिक्षा देनी चाहिए। यद्यपि बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण, संसाधनों के असमान वितरण के कारण, आर्थिक संसाधनों में असमानता के कारण स्थिति में सुधार करना बहुत कठिन कार्य है लेकिन फिर भी शिक्षा एक ऐसी युक्ति है जिसके द्वारा स्थिति में सुधार अब भी संभव है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions