Doubtnut Promotions Sticky

एक प्रयोग द्वारा दर्शाएँ कि कपड़े धोने के सोडे व नींबू के रस के बीच रासायनिक अभिक्रिया होती है तथा कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्पन्न होती है।

Text Solution
Verified by Experts

प्रयोग-150 mL के किसी शंक्वाकार फ्लास्क में एक चम्मच कपड़ा धोने का सोडा लीजिए। फ्लास्क में लगभग 50 mL जल डालकर मिश्रण को तब तक हिलाइए कि जब तक सोडा पूरी तरह जल में न घुल जाए। अब इस विलयन में । लगभग 5 mL नींबू का रस मिलाइए। आप देखेंगे कि बुलबुलों के रूप में कोई गैस मिश्रण से बाहर निकलने लगती है। एक जलती हुई माचिस की तीली या मोमबत्ती को फ्लास्क के मुँह के पास लाइए। आप देखेंगे कि जलती हुई माचिस की तीली या मोमबत्ती बुझ जाती है। बुलबुलों के रूप में बाहर निकलने वाली गैस कार्बन डाइऑक्साइड है। अब फ्लास्क में मिश्रण को ध्यानपूर्वक देखिए। यह पहले से भिन्न दिखाई देता है। कपड़े धोने का सोडा तथा नींबू के रस में परस्पर एक रासायनिक अभिक्रिया हुई जिससे कार्बन डाइऑक्साइड तथा अन्य पदार्थ उत्पन्न हुए। इस रासायनिक परिवर्तन के विपरीत परिवर्तन करके दोबारा कपड़ा धोने का सोडा तथा नींबू का रस प्राप्त नहीं किया जा सकता। अधिकांश रासायनिक परिवर्तन अनुक्रमणीय हैं।
कपड़े धोने का सोडा तथा नींबू के रस के बीच होने वाली रासायनिक अभिक्रिया को समीकरण के रूप में निम्नलिखित रूप में निरूपित कर सकते हैं
कपड़े धोने का सोडा + नींबू का रस कार्बन डाइऑक्साइड + अन्य पदार्थ
ocr_image

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions