Doubtnut Promotions Sticky

हम चाय को अधिक समय तक गर्म अथवा शरबत को अधिक समय तक ठंडा बनाए रखने के लिए थर्मस फ्लास्क का उपयोग करते हैं | थर्मस फ्लास्क प्राय: दोहरी दीवारों वाला काँच का बर्तन होता है | काँच की सतह को दर्पण की भांति रजतित किया जाता है और दीवारों के बीच का स्थान निर्वातित कर दिया जाता है | इसीलिए इसे निर्वात फ्लास्क भी कहते हैं |
अब निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें-
(1) फ्लास्क बनाने के लिए सामग्री के रूप में काँच को ही क्यों चुना जाता है ?
(2) सतह को रजतित क्यों किया जाता है ?
(3) दोनों दीवारों के बीच का स्थान निर्वातित क्यों किया जाता है ?

Text Solution
Verified by Experts

(1) फ्लास्क बनाने के लिए सामग्री के रूप में काँच को ही चुना जाता है, क्योंकि काँच ऊष्मा का कुचालक होने के कारण ऊष्मा का चालन नहीं होने देता |
(2) सतह को रजतित किया जाता है, क्योंकि रजतित की हई सतह ऊष्मा विकिरणों की अच्छी परावर्तक होती है, जिससे ऊष्मा को वायुमंडल में विकिरित होने से रोका जाता है |
(3) दोनों दीवारों के बीच का स्थान निर्वातित किया जाता है, क्योंकि निर्वात ऊष्मा का कुचालक होने के कारण यदि द्रव में से ऊष्मा का काँच द्वारा चालन हो तो भी ऊष्मा की हानि नहीं होती |

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions