Doubtnut Promotions Sticky

गति की विभिन्न किस्मों के नाम बताओ।

Text Solution
Verified by Experts

गति की विभिन्न किस्में निम्नलिखित हैं-
1. स्थानांतरण गति-किसी वस्तु की वह गति जिसमें उसके सभी भाग एक समय में एक जितनी दूरी तय करते हैं, उसे स्थानांतरण गति कहते हैं। यह दो प्रकार की होती है-सरल रेखीय व वृत्ताकार गति।
(1) सरल रेखीय गति-यदि कोई वस्तु सीधी रेखा में गति करती है तो उसे सरल रेखीय गति कहते हैं, जैसे फर्श पर लुढ़कती गेंद, वृक्ष से गिरता फल ।
(2) गोलाकार (वृत्ताकार) गति-यदि कोई वस्तु किसी गोलाकार पथ पर एक स्थिर अक्ष के चारों ओर गति करे तो उसे गोलाकार गति कहते हैं। जैसे-पृथ्वी की सूर्य के चारों और गति, चलते हुए बिजली के पंखे की गति।
ocr_image
2. अनियमिता गति-वाह स्थानांतरण गति जिसमें कोई वस्तु बेढंगे तरीके से अपनी दिशा बदलती रहती है, उसे अनियमित गति कहते हैं। जैसे-मच्छर की गति, खेल के मैदान में फुटबॉल की गति ।
3. दोलन या कंपन गति-किसी वस्तु की बिराम अवस्था के इधर-उधर या ऊपर-नीचे की गति को दोलन या कंपन गति कहते हैं, जैसे सरल लोलक (पिंडुलम) की गति, सितार के तार की गति।
4. आवर्ती गति-जो गति एक निश्चिात समय अंतराल के बाद दोहराई जाती है, उसे आवर्ती गति कहते हैं, जैसे पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर गति, सरल लोलक की गति

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions