Doubtnut Promotions Sticky

सोनार के सिद्धांत का उपयोग कर गहन अन्धकार में भी चमगादड़ कैसे मुक्त रूप से उड़ सकता है?

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

सोनार के सिद्धांत का उपयोग चमगादड़ो द्वारा प्राकृतिक रूप में किया जाता है। चमगादड़ 120 kHz अथवा 1.2×105Hz आवृत्ति तक की पराश्रव्य ध्वनियाँ उत्पन्न कर सकता है तथा उन्हें सुन सकता है। इतनी उच्च आवृत्तियों की संगत पराश्रव्य तरंगो की वायु में तरंगदैर्ध्य बहुत कम, लगभग 0.29 cm होती है। चमगादड़ वास्तव में दृष्टिहीन होता है, परन्तु गहन अंधकार में उड़ते हुए अवरोधों से आसानी से बचता हुआ चलता है। यह पराश्रव्य तरंगो का उपयोग अपने भोजन को खोजने में भी करता है। उड़ान के समय चमगादड़ उच्च आवृत्ति के पराश्रव्य स्पंदो को अल्प समय अंतराल में क्रम से उत्सर्जित करता है। ये स्पंद चमगादड़ के आसपास के पिंडो से टकराकर परावर्तित होते है। चमगादड़ के शरीर में उच्च-कोटि के अभिग्राही जैसी संरचना होती है जिसके द्वारा वह अपने समीप के पिंडो की उपस्थिति एवं अवस्थितियो का संसूचन कर लेता है। इस प्रकार, गहन अंधकार में भी चमगादड़ मुक्त रूप से उड़ान भर सकता है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions