न्यूटन की गति का तीसरा नियम क्या है? क्या यह नियम गुरुत्वाकर्षण बल पर भी लागू होता है? व्याख्या करो।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

इस नियम के अनुसार, “प्रत्येक क्रिया के समान तथा विपरीत प्रतिक्रिया होती है।" उदाहरणतया गेंद को दीवार पर मारते समय हम गेंद पर क्रिया करते हैं तथा दीवार की प्रतिक्रिया के कारण गेंद वापस आती है अर्थात् यदि कोई वस्तु A किसी दूसरी वस्तु B पर बल लगाती है, तो वस्तु B भी वस्तु A पर बराबर तथा विपरीत बल लगाती है। यह तथ्य गुरुत्वाकर्षण बल के लिए भी सत्य है।
जब कोई पत्थर का टुकड़ा पृथ्वी पर गिरता है तो ऐसा पृथ्वी द्वारा पत्थर के टुकड़े पर लगे गुरुत्व बल के कारण होता है। वास्तव में पत्थर का टुकड़ा भी पृथ्वी को अपनी ओर उतने ही गुरुत्व बल से आकर्षित करता है, परंतु पृथ्वी की तुलना में पत्थर का द्रव्यमान कम होने के कारण, पत्थर द्वारा पृथ्वी पर लगाया गया बल कम होता है। अतः पत्थर पृथ्वी की ओर खिंचता दिखाई देता है।

|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions