दृष्टि दोष क्या है ? इसके प्रकार लिखिए तथा किसी एक दोष के निवारण विधि का सचित्र वर्णन कीजिए |
आँख के दोष-एक सामान्य स्वस्थ आँख अपनी फोकस दूरी को इस प्रकार संयोजित करती है कि पास तथा दूर की सभी वस्तुओं का प्रतिबिंब दृष्टिपटल (रटिना) पर बन जाए, परंतु कभी-कभी आँख की इस संयोजन शक्ति में कमी आ जाती है। इससे दृष्टिपटल (रटिना) पर ठीक से प्रतिबिंब नहीं बनता, जिससे दीर्घ-दृष्टि तथा निकट-दृष्टि दोष हो जाते हैं।
(1) निकट-दृष्टि दोष-इस दोष के व्यक्ति को निकट की वस्तुएँ तो स्पष्ट दिखाई देती हैं, परंतु दूर की वस्तुएँ स्पष्ट दिखाई नहीं देतीं। इसका कारण यह कि दूर की वस्तुओं का प्रतिबिंब रेटिना (दृष्टिपटल) के सामने बनता है। जैसा कि चित्र में दिखाया गया है।
निकट-दृष्टि दोष के कारण -इस दोष के उत्पन्न होने के कारण अभिनेत्र लेंस की वक्रता का अत्यधिक होना अथवा नेत्र गोलक लंबा हो जाता है।
निकट-दृष्टि दोष को दूर करना-किसी उपयुक्त क्षमता के अवतल लेंस के उपयोग द्वारा इस दोष को दूर किया जा सकता है। उपयुक्त क्षमता का अवतल लेंस वस्तु के प्रतिबिंब को वापस दृष्टिपटल (रटिना) पर ले आता है जिससे इस दोष का संशोधन किया जा सकता है।
(2) दूर-दृष्टि दोष—इस दोष के व्यक्ति को दूर की वस्तुएँ तो स्पष्ट दिखाई देती हैं परन्तु निकट की वस्तुएँ स्पष्ट दिखाई नहीं देती। इसका कारण यह है कि निकट की वस्तुओं का प्रतिबिम्ब रेटिना के पीछे बनता है जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है।
दूर-दृष्टि दोष के कारण - दूरी-दृष्टि दोष के निम्नलिखित कारण हैं -
(1) नेत्र गोलक का छोटा हो जाना। (2) अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी का कम हो जाना।
दूर-दृष्टि दोष को दूर करना-इस दोष को दूर करने के लिए उत्तल लेंस का प्रयोग किया जाता है। इस लेंस के प्रयोग से निकट बिंदु से आने वाली प्रकाश किरणें किसी दूर के बिंदु से आती हुई प्रतीत होती हैं तथा निकट पड़ी वस्तुएँ स्पष्ट दिखाई देने लगती हैं।
कभी-कभी किसी व्यक्ति के नेत्र में दोनों निकट-दृष्टि तथा चित्र दीर्घ-दृष्टि दोष हो सकते हैं। ऐसे व्यक्तियों को प्रायः द्विफोकसी लेंसों (Bifocal lens) की आवश्यकता होती है। द्विफोकसी लेंसों के अधिकांश सामान्य प्रकारों में द्विफोकसी लेंस का ऊपरी भाग अवतल लेंस होता है जो दूर की वस्तुओं को देखने के लिए होता है। द्विफोकसी लेंस का निचला भाग उत्तल लेंस होता है जो पढ़ने में उपयोग होता है।
Topper's Solved these Questions
- मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार Book:DEEPAK PUBLICATIONChapter:मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार Exercise:परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघुत्तरात्मक प्रश्न)
Explore 39 Videos
- प्रकाश-परावर्तन तथा अपवर्तन Book:DEEPAK PUBLICATIONChapter:प्रकाश-परावर्तन तथा अपवर्तन Exercise:आँकिक प्रश्न (B अन्य महत्त्वपूर्ण आँकिक प्रश्न)
Explore 24 Videos
- वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्रBook:DEEPAK PUBLICATIONChapter:वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्रExercise:जीव विज्ञान
Explore 101 Videos
Similar Questions
प्रकृति में घटने वाली चार प्राकृतिक प्रकाशीय परिघटनाओं की सूची बनाएँ।
View Solutionकिसी आटोमोबाइल में उपयोग होने वाले उत्तल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 2.00 m है। यदि इस दर्पण द्वारा किसी कार की दूरी 10.00 m निर्धारित की जाती है, तो प्रतिबिंब की स्थिति, आकार तथा प्रकृति ज्ञात कीजिए।
View Solutionशाकाहारी कौन-से पोषी स्तर पर आते हैं?
View Solutionदृष्टि दोष तथा उनका संशोधन | कुछ प्रश्न
View Solutionसमंजन क्षमता || दीर्घ दृष्टि दोष तथा संशोधन
View Solutionदृष्टि दोष तथा उनका संशोधन | | कुछ प्रश्न
View Solutionमानव नेत्र तथा दृष्टि दोष|अच्छे प्रश्न
View SolutionUP Board special|आर्यभट्ट सीरीज #!#मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार#!#दृष्टि दोष एवं उनका संसोधन #!#निकट दृष्टि दोष
View Solutionमहत्वपूर्ण Topics का Discussion |सभी दृष्टि दोष एक class में #!#कारण तथा निवारण
View Solutionदृष्टि दोष तथा आधारित प्रश्न
View Solutionदृष्टि दोष पर आधारित प्रश्नों का REVISION
View Solutionदृष्टि दोष #!#दृष्टि दोष पर आधारित सवाल
View SolutionRecap|दृष्टि दोष |निकट -दृष्टि दोष |दीर्घ -दृष्टि दोष |जरा -दृष्टि दोष |OMR|Summary
View Solutionदृष्टि दोष
View Solutionदृष्टि दोष के प्रकार
View Solutionसमंजन क्षमता #!#दृष्टि दोष
View Solution

