Doubtnut Promotions Sticky

ज्वाला के विभिन्न क्षेत्रों का सचित्र वर्णन करो।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

ज्वाला के तीन स्पष्ट क्षेत्र होते हैं:
(1) आंतरिक ज्वाला क्षेत्र, (2) दीप्त क्षेत्र, (3) ज्योतिहीन क्षेत्र। 1. आंतरिक ज्वाला क्षेत्र-सबसे अंदर वाला क्षेत्र काला होता है और यह ज्वाला का सबसे ठंडा भाग होता है। इसमें ईंधन के गर्म वाष्प होते हैं। कार्बन के अनजले कण यहीं पाए जाते हैं।
2. दीप्त या मध्य क्षेत्र-मध्य वाला क्षेत्र चमकीला अर्थात् दीप्त क्षेत्र होता है। इस क्षेत्र में ईंधन आंशिक रूप से जलकर कार्बन कण बनाते हैं। इन कणों की चमक के कारण यह क्षेत्र दीप्त बनता है। इस क्षेत्र का रंग पीला दिखाई देता है। कार्बन कण धुआँ तथा कज्जल के रूप में ज्वाला को छोड़ देते हैं। इस क्षेत्र का ताप कम होता है।
3. बाह्य या अदीप्त क्षेत्र-यह सबसे बाहर का क्षेत्र है जो हल्के नीले रंग का होता है। इस क्षेत्र में वायु की ऑक्सीजन ईंधन से संयोग करके पूर्ण दहन करती है। इस क्षेत्र का ताप उच्चतम होता है जो लगभग 1800° C है।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions