Doubtnut Promotions Sticky

गति की विभिन्न किस्मों के नाम बताइए।

Video Solution
Doubtnut Promotions Banner
Text Solution
Verified by Experts

गति की विभिन्न किस्में निम्नलिखित हैं:
1. स्थानान्तरण गति-किसी वस्तु की वह गति जिसमें उसके सभी भाग एक समय में एक जितनी दूरी तय करते हैं, उसे स्थानान्तरण गति कहते हैं। यह दो प्रकार की होती है सरल रेखीय व वृत्ताकार गति।
(1) सरल रेखीय गति-यदि कोई वस्तु सीधी रेखा में गति करती है तो उसे सरल रेखीय गति कहते हैं, जैसे फर्श पर लुढ़कती गेंद, वृक्ष से गिरता फल।
(2) गोलाकार (वृत्ताकार) गति-यदि कोई वस्तु किसी गोलाकार पथ पर एक स्थिर अक्ष के चारों ओर गति करे तो उसे गोलाकार गति कहते हैं, जैसे पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर गति, चलते हुए बिजली के पंखे की गति।
2. अनियमित गति-वह स्थानांतरण गति जिसमें कोई वस्तु बेढंगे तरीके से अपनी दिशा बदलती रहती है, उसे अनियमित गति कहते हैं, जैसे मच्छर की गति, खेल के मैदान में फुटबॉल की गति।
3. दोलन या कंपन गति-किसी वस्तु की विराम अवस्था के इधर-उधर या ऊपर-नीचे की गति को दोलन या कम्पन गति कहते हैं, जैसें सरल लोलक (पैण्डुलम) की गति, सितार के तार की गति।
4. आवर्ती गति-जो गति एक निश्चित समय अंतराल के बाद दोहराई जाती है, उसे आवर्ती गति कहते हैं, जैसे पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर गति, सरल लोलक की गति।

|
Updated on:21/07/2023

Related Playlists


Similar Questions